मुख्यमंत्री यादव के निर्देश नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अधिनियम में परिवर्तन करने के लिए प्रारूप तैयार करना प्रारंभ

 भोपाल
 मध्य प्रदेश में अब नगर पालिका और परिषद के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा, यानी जनता सीधे अध्यक्ष का चुनाव करेगी। शिवराज सरकार के समय लागू की गई चुनाव की अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षदों के माध्यम से अध्यक्ष को चुनने की व्यवस्था को बदला जाएगा।

नई व्यवस्था में सीधे मतदाता ही अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जब यह व्यवस्था लागू होगी तो फिर अध्यक्ष को वापस बुलाने का ‘खाली कुर्सी भरी कुर्सी’ का प्रावधान भी पुन: लागू कर दिया जाएगा।

कैसे-कैसे बदलती रही व्यवस्था

    अभी तक प्रदेश में नगर निगम के महापौर, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे मतदाता द्वारा कराने का प्रावधान है। कमल नाथ सरकार ने पार्षदों के माध्यम से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव कराने का निर्णय किया लेकिन यह अमल में नहीं आ पाया।

    मार्च 2020 में फिर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने और उन्होंने पुरानी व्यवस्था से ही चुनाव कराने के लिए अध्यादेश जारी किया, पर संशोधन विधेयक विधानसभा से पारित नहीं हो पाया।

    निकाय चुनाव से पहले मई 2022 में फिर प्रावधान में संशोधन किया गया और महापौर का चुनाव सीधे जनता से कराने का निर्णय लिया। नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षद के माध्यम से कराने की व्यवस्था लागू कर दी।

क्यों बदलना पड़ रही व्यवस्था

पार्षदों को साथ लेकर नहीं चल पाने के कारण कुछ निकायों में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिए गए। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने अध्यादेश के माध्यम से नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 (क) में नया प्रावधान किया।

इसके अनुसार अविश्वास प्रस्ताव दो के स्थान पर तीन वर्ष की कालावधि पूर्ण होने पर ही लाया जा सकता है और इसे पारित करने के लिए दो-तिहाई के स्थान पर तीन-चौथाई पार्षदों का समर्थन अनिवार्य कर दिया।

यही व्यवस्था अब नगर निगम के अध्यक्ष/सभापति के लिए भी लागू की जा रही है। इसके साथ ही नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने की तैयारी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

24 minutes ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

28 minutes ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

47 minutes ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

50 minutes ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

58 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

1 hour ago