कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नौनिहालों को पिलाई पोलियो की ख़ुराक

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि माताएँ व बहनें जागरूक रहें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं। स्वास्थ्य विभाग का अमला भी हर बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 16 संवेदनशील जिलों में पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिये सभी का सहयोग ज़रूरी है।

कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ्य भारत के लिए अभियान चलाकर रोगों के उन्मूलन के कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक सभी प्रकार की नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि समय रहते रोग की जांच हो जाऐ और उपचार मिले जिससे अस्पतालों में भीड़ न बढ़े। स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से प्रदेश में दो हजार चिकित्सकों और तीन हजार पैरामेडिकल स्टाफ सहित 16 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है ताकि ग्रामीण स्तर तक समुचित उपचार की सुविधाएँ मुहैया हो सकें।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर को कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं। आमजन जागरूक होकर इसमें सहयोग करें तथा स्वास्थ्य विभाग का भी दायित्व है कि इस कार्य में अपना संपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला व युवा के कल्याण को प्राथमिकता देने का प्रदेश सरकार की लक्ष्य है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने दायित्व का निर्वहन करें और स्वस्थ प्रदेश व देश बनाने में सहभागी हों। उप मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे सेवाभाव की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

4 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

5 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

5 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

5 hours ago