भोपाल :
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 7 से 11 दिसंबर 2024 तक आयोजित 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के एथलीट कृष्णा चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बालक अंडर-18 भाला फेंक स्पर्धा में 64.82 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कृष्णा चंद्रा को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, "यह पदक मध्यप्रदेश के खेल क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं की मेहनत और लगन का प्रमाण है। कृष्णा ने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।" कृष्णा की इस सफलता में उनके प्रशिक्षक मोहम्मद हदीथ के मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रही। मध्यप्रदेश खेल विभाग ने भी इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है। यह सफलता न केवल कृष्णा के लिए बल्कि राज्य एथलेटिक्स अकादमी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…