आज गीता जयंती पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और पवित्र धर्मग्रंथ "गीता" की शिक्षा से प्रदेशवासियों के जीवन को आलोकित करने और सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए गीता जयंती पर बड़े स्तर पर गीता पाठ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्यप्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर "गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड" बनाए जाने का अनूठा पावन प्रयास किया जा रहा हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव अंतर्गत 11 दिसंबर को लाल परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्यों द्वारा गीता के तृतीय अध्याय "कर्म योग" का सस्वर पाठ कर विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दावेदारी जताएंगे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमदभगवद पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया जायेगा। साथ ही साधो बैंड मुंबई के द्वारा भक्तिमय गीतों की सुरमई प्रस्तुति दी जाएगी। विशेष रूप से मध्यप्रदेश में आ रहे पर्यटकों और आगंतुकों को गीता की महिमा से अवगत कराने के लिए प्रदेश के होटलों में श्रीमद्भगवद्गीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस की एक-एक प्रति रखने की पहल भी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि पर मोक्षदा एकादशी व्रत भी किया जाता है। पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर को गीता जयंती है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 5 हजार वर्ष पहले कौरव-पांडवों के युद्ध के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा प्रदान करने से धर्मग्रंथ "गीता" की रचना हुई।  

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : शिक्षा अधिकारी ने कोर्ट के आदेश को नहीं माना, अवमानना नोटिस जारी …

CG : शिक्षा अधिकारी ने कोर्ट के आदेश को नहीं माना, अवमानना नोटिस जारी …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अदालती आदेश की अवहेलना करने के एक गंभीर मामले में स्कूल शिक्षा…

17 seconds ago
CG : लोन के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखकर करता था साइबर फ्रॉड …

CG : लोन के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखकर करता था साइबर फ्रॉड …

कोरबा। जिले में 'सजग कोरबा – सतर्क कोरबा' अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने…

4 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई …

CG : छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा…

8 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम आवास सूची विवाद, ग्राम सभा में महिला-बेटी ने आत्मदाह का प्रयास, समय रहते टला हादसा …

राजनांदगांव : पीएम आवास सूची विवाद, ग्राम सभा में महिला-बेटी ने आत्मदाह का प्रयास, समय रहते टला हादसा …

राजनांदगांव। जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना…

22 minutes ago
CG : रेत भंडारण विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद सरपंच दंपती से मारपीट का आरोप …

CG : रेत भंडारण विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद सरपंच दंपती से मारपीट का आरोप …

आरंग। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुटेला में रेत के अवैध भंडारण को लेकर गुरुवार को…

28 minutes ago
CG : मर चुके मरीज का रेफर, सिविल अस्पताल में भारी हंगामा …

CG : मर चुके मरीज का रेफर, सिविल अस्पताल में भारी हंगामा …

खरसिया। यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

37 minutes ago