छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्वच्छ शौचालय अभियान 2.0 एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने शीतला माता मंदिर परिसर व रानी सागर व बुढा सागर के किनारे सफाई कर स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ

कचरा मुक्त शहर के लिये स्वच्छता दीदीयों तथा विद्यार्थियों की स्वच्छता जागरूकता रैली को महापौर ने दिखाई हरी झंडी एवं स्वच्छता अपनाने दिलायी शपथ

राजनांदगांव । स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छ शौचालय अभियान 2.0 तथा सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 दिसम्बर 2024 से 20 दिसम्बर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधिया आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुये है। निर्देश के अनुक्रम में नागरिकों को स्वच्छता से जोडने व स्वच्छता अपनाने जागरूक करने शीतला माता मंदिर परिसर से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों, स्वच्छता दीदीयों व सफाई मित्रों ने सिद्ध पीठ मॉ शीतला माता मंदिर परिसर तथा रानी सागर व बुढा सागर के किनारे स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किये। सफाई के अंतर्गत साफ सफाई कर, कटीली झाडिया काटकर, झिल्ली पन्नी उठाया गया।
स्वच्छता अभियान के प्रथम दिन नगर निगम परिसर से स्वच्छता रैली निकाली गयी, रैली में स्वच्छता दीदीयॉ एवं स्कूल के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली, रैली को महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, पार्षद टोपेन्द्र सिह पारस वर्मा, मणीभास्कर गुप्ता व राजेश जैन रानू, ठा.प्यारेलाल स्कूल के प्राचार्य भूषण साव की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गो मे भ्रमण कर स्वच्छता से जुडने व स्वच्छता अपनाने का संदेश जन जन को दिये।
रैली के पूर्व महापौर देशमुख ने निगम पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों तथा स्वच्छता दीदीयों व विद्यार्थियों को स्वच्छता ही सेवा का शपथ दिलाई कि हम स्वच्छता के प्रति सजग रहेगे, हर वर्ष 100 घण्टे यानी हर सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करंेगे। मै न गंदगी करूंगा न किसी को करने दुगा। सबसे पहले मै स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे शहर से एवं मेरे कार्य स्थल से शुरूआत करेंगे। मै यह मानता हू कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते है उसका कारण यह है कि वहा के नागरिक गंदगी नही करने और न ही होने देते है। इस विचार के साथ मैं गांव गांव, गली गली, स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करेगे। मै आज जो शपथ ले रहा हॅू, व अन्य सब व्यक्तियों से भी करारूंगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिये 100 घण्टे दे, इसके लिये प्रयास करूंगा। सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेगे। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढाया गया मेरा यह कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
स्वच्छता अभियान में अपने संबोधन में महापौर देशमुख ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा का प्रमुख उद्देश्य जन जन को स्वच्छता से जोडना है, लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। अभियान चलाने से ही स्वच्छता नहीं आयेगी, जबतक नागरिक स्वच्छता के महत्व को नही समझेंगे और स्वच्छता नहीं अपनायेगे तब तक अभियान की सफलता नहीं होगी। उन्हांेने कहा कि महात्मा गांधी ने भी जन जन को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया उनका उद्देश्य था कि जब हम स्वयं स्वच्छता अपनायेगे तभी लोग भी अपनायेगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने स्कूल, घर व आस पास साफ सफाई रखे, झिल्ली पन्नी का उपयोग न करे, अपने परिवार व अन्य लोगों को भी समझाईस देवे।
आयुक्त विश्वकर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर स्वच्छ शौचालय अभियान 2.0 तथा राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधिया आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुये है। जिसके तहत शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर जल स्त्रोंतो तालाब तथा सार्वजनिक क्षेत्र में आमजनों के माध्यम से सफाई अभियान किया जाना है, स्वच्छता दीदी उत्सव के तहत एसएलआरएम सेन्टरों मे स्वच्छता दीदीयों के लिये खेल कूद एवं रंगोली प्रतियोगिता, कबाड से जुगाड से सजावटी व कलाकृति बनाना तथा स्वच्छता दीदीयोे का सम्मान करना है। इसके अलावा नागरिकों को शासन द्वारा एक वर्ष में हुये जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित हुये हितग्राहियों के विषय में बताना तथा चौक चौराहो में सैल्फी जोन का निर्माण कर है। उन्होंने कहा कि पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। आज के स्वच्छता अभियान में स्वच्छता के नोडल अधिकारी व कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता दीदी तथा सफाई मित्र तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

5 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

5 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

6 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

6 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

6 hours ago