अंबिकापुर. अंबिकापुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चंदन प्लांटेशन परिसर से पुष्पा फिल्म की तरह चंदन पेड़ों की चोरी की घटना को अंंजाम दिया है. चंदन पेड़ों की चोरी से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैें. वहीं वन विभाग बड़ी लापरवाही सामने आई है. जानकारी मुताबिक, अंबिकापुर शहर के सीसीएफ कार्यालय के पीछे नर्सरी में लगे सफेद चंदन के पेड़ों की चोरी की गई है. यहां 4 से 5 सफेद चंदन के पेड़ों की कटाई कर ली गई है, हैरानी की बात है कि चोरी सीसीएफ कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई है और किसी को कानो कान खबर तक नहीं हुई. एक पेड़ काफी बड़ा होने के कारण चोर उसे साथ नहीं ले जा सके, इसलिए उसे वहीं छोड़कर भाग निकले. सुबह घटना की जानकारी कर्मचारियों को मिली तो वन विभाग में हड़कंप मच गया.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *