बेमेतरा । कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार जिले चल रहे अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण पर रोक लगाने हेतु 04 दिसंबर 2024 से 09 दिसंबर 2024 तक कार्यवाही कर खान एवं खनिज विकास अधिनियम के तहत परिवहन के 04 प्रकरण दर्ज कर 02 प्रकरण में अर्थदंड राशि 67 हजार 200 रुपए वसूल की गई है, एवं शेष 02 प्रकरण प्रकियाधीन है

तथा अवैध उत्खनन के 02 प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड राशि 70 हजार रूपये वसूल की गई है। खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में गंभीरता से कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश के बाद खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों पर जिला प्रशासन द्वारा नियमित निगरानी और कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही खनिज के अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों से निर्धारित अर्थदंड राशि वसूल की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *