राजनांदगांव । स्कूल गेम्स गुजरात के नेशनल में तीरंदाजी के खिलाड़ी उपांशु राव ने तीसरा स्थान हासिल कर किया है। उपांशु राव के स्कूल नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग ने उन्हें बधाई दी है।

राजनांदगांव पुलिस लाइन में पुलिस विभाग एवं अभिलेख वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से उपांशु निशुल्क तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण ले रहा है। अपनी खेल प्रतिभा और कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उसने इस मुकाम को हासिल किया है। आर्चरी खेल में महंगे आधुनिक उपकरण की वजह से अधिकांश खिलाड़ी इसकी व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए आईबी ग्रुप ने खिलाड़ियों को आधुनिक उपकरण प्रदान किए हैं। तीरंदाजी की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण के लिए आईबी ग्रुप ने 10 लाख रुपए की सहायता भी दी है। बताया गया कि आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बहादुर अली की सहायता से मिले संसाधनों से ही उपांशु ने प्रैक्टिस कर उसने अपने इस खेल को तराशा और स्कूल नेशनल गेम्स में देशभर से पहुंचे 1200 खिलाड़ियों में से तीसरा स्थान हासिल किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *