भोपाल
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि प्रदेश में वर्ष 2025-26 शैक्षणिक सत्र में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्य-पुस्तक शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही आसानी से सुलभ हो। मंत्री श्री सिंह सोमवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पाठ्य-पुस्तकों के वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उनकी क्षेत्रीय बोलियों में पढ़ाये जाने की अनुसंशा की गई है। इसके अनुरूप प्रदेश में पाठ्य-पुस्तक निगम द्वारा बहु भाषा में जनजातीय और क्षेत्रीय बोलियों पर कहानी की किताबों का प्रकाशन किया जा रहा है। बैठक में पाठ्यक्रम तैयार करने और शिक्षकों की प्रशिक्षण व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। पाठ्य-पुस्तक निगम के अधिकारियों ने पिछले शैक्षणिक सत्र में पाठ्य-पुस्तकों के प्रकाशन और उनके वितरण व्यवस्था की जानकारी दी। बैठक में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता, संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह, पाठ्य-पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक श्री विनय निगम और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास ने बलौदाबाजार आगजनी कांड पर सख्त टिप्पणी करते…
भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार और पंडवानी गायन की अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी तीजन…
बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस…
रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…