मध्य प्रदेश : वरिष्ठ नागरिक के खाते में जमा नहीं हुए 12 लाख रुपये के शेयर, शिकायत सेबी से

नीमच
मध्य प्रदेश के एक सीनियर सिटीजन के 12 लाख रुपये की कीमत के शेयर 40 दिन बाद भी खाते में जमा नहीं हुए है। जबकि इन शेयर का एक दिन बाद ही खाते में जमा हो जाना अपेक्षित था। इस मामले की शिकायत भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) से की गई है।

राज्य के नीमच जिले के निवासी जिनेंद्र सुराणा के करीब 12 लाख रुपए मूल्य के शेयर खुद के डीमैट अकाउंट में चालीस दिन बीतने के बाद भी क्रेडिट (जमा) नहीं हुए है। सुराणा के मुताबिक इंदौर के ब्रोकर ‘स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड’ के माध्यम से आठ नवंबर 2024 को भेल के 2066, टाटा पावर के 1100 कुल 12 लाख रुपये के शेयर खरीदे थे जो कि अगले ही दिन सुराणा के डीमैट अकाउंट में जमा हो जाने थे परंतु तय समय अवधि बीतने के बाद भी जब उनके खाते में यह शेयर जमा नहीं हुए तो सुराना ने स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड से पूछताछ की।

सुराणा के अनुसार उन्होंने जिसके जरिए यह शेयर खरीदे थे वहां से बताया गया कि किसी तकनीकी सुधार प्रक्रिया के कारण यह गड़बड़ी हुई है लेकिन एक माह से अधिक का समय बीतने के बावजूद खरीदे हुए शेयर उनके डीमेट अकाउंट में क्रेडिट नहीं हुए और न ही कोई संतुष्टि कारक उत्तर मिला।

इस पूरे घटनाक्रम से परेशान सीनियर सिटीजन सुराणा ने 12 लाख रुपये राशि के शेयर खाते में जमा न होने की शिकायत ऑनलाइन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) से की है। उसके बावजूद भी अभी तक खाते में शेयर जमा नहीं हुए हैं।

सुराणा ने बताया है कि उनके द्वारा पूनावाला के 2100 एवं ट्रेंट के 84 शेयर खरीदे गए थे, जो उनके खाते में मंगलवार को जमा हुए है, जबकि दो कंपनियों के शेयर अब तक जमा नहीं हुए हैं। सुराणा का कहना है कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में इस तरह की देरी कई सवाल खड़े तो करती ही है, साथ में शेयरधारकों के लिए चिंता वाला भी है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago