शहडोल जिले में एक ओर जहां भाजपा मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद खुशी का माहौल, वहीं दूसरी ओर विरोध के सुर

शहडोल
आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में एक ओर जहां भाजपा मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद खुशी का माहौल है. वहीं दूसरी ओर कुछ मंडल अध्यक्षों के नाम को लेकर विरोध बिगुल भी बजने लगे हैं. पपौंध मंडल में दोबारा उसी मंडल अध्यक्ष के नाम को लेकर जमकर विरोध हो रहा है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और नियमाविरुद्ध मंडल अध्यक्ष बनाने को लेकर विरोध कर रहे हैं.

शहडोल जिले में 19 मंडल अध्यक्षों में से 16 के नाम की घोषणा हो चुकी है. तीन मंडल के मंडल अध्यक्ष सोहागपुर, बुढ़ार और ब्यौहारी के मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा होना अभी बाकी है. मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ता और लोगों में उत्साह है. लेकिन पपौंध मंडल अध्यक्ष श्यामपाल तिवारी की नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं. सुमित पांडे, प्रभाकर मिश्रा, संतोष मिश्रा, मुकुंद राम कोल और क्षेत्र के लोगों ने दोबारा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर भाजपा संगठन पर सवाल उठाए हैं.
 
उन्होंने बताया कि भाजपा की गाइडलाइन को नजरअंदाज करते हुए मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया. जबकि गाइडलाइन जारी की गई थी कि 2019 से 24 तक बने दो कार्यकाल से बने मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं किया जाना था. बावजूद इसके नियुक्ति किया गया और रायसुमारी की बैठक निश्चित दिनांक के एक दिन पहले ही कराया गया. सभी ने आरोप लगाया कि अगर गाइडलाइन का पालन नहीं करना था तो जारी क्यों की गई. फिलहाल, अब देखना है कि भाजपा संगठन क्या कार्यकर्ताओं की सुनेगी या विरोध को नजरअंदाज किया करेगी.
 
बता दें कि सीधी मंडल से संजय गुप्ता, करकी से शिव शंकर पटेल त्यागी, पपौंध से श्याम लाल तिवारी, मऊ से सचिन सिंह, बाण सागर से वीरेंद्र वैश्य, जयसिंहनगर से जयश्री कचेर, शहडोल नगर से प्रियम त्रिपाठी, चुहरी से राजीव तिवारी, सिंहपुर से राकेश कुशवाहा, गोहपारू से राम नारायण मिश्रा, धनपुरी से भोला पनिका, बकहो से धर्मेंद्र दुबे, खैराहा से विपुल सिंह, केशवाही से शुभम प्रिंस त्रिपाठी, जैतपुर से सचिन सेठिया के नाम की घोषणा की गई है. जबकि अभी भी जिले के तीन मंडल के मंडल अध्यक्ष सोहागपुर, बुढ़ार और ब्यौहारी के मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा होना अभी बाकी है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

8 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

9 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

9 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

9 hours ago