छत्तीसगढ़

CG : किसानों को 252 करोड़ का हुआ भुगतान

रायगढ़। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत धान खरीदी के पश्चात अब धान उठाव में तेजी आने लगी है। जिला प्रशासन द्वारा मिलर्स से शीघ्रता से धान का उठाव करवाया जा रहा है। बीते दो दिनों में ही मिलरों द्वारा करीब 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक का डीओ धान उठाव के लिए कटवाया गया है। वहीं इन दो दिनों में 4207 मीट्रिक टन धान का उठाव भी मिलर्स द्वारा खरीदी केंद्रों कर लिया गया है। डीएमओ शैलो नेताम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक मिलर्स द्वारा 28 हजार 472 मे. टन का डीओ कटवाया गया है जिसमें से 6179 मे. टन धान का उठाव कर लिया गया है। वहीं 10 हजार 681 मे.टन का टीओ जारी किया गया है। जिसमें से 4195 मे.टन का उठाव समितियों से कर लिया गया है। इस प्रकार कुल 10375 मे.टन धान का उठाव समितियों से हो चुका है। रायगढ़ जिले में 85 हजार 122 किसान धान विक्रय हेतु पंजीकृत हैं। 105 धान उपार्जन केंद्रों में अब तक 1 लाख 24 हजार 522 मे.टन धान की खरीदी उपार्जन केंद्रों में की जा चुकी है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

50 minutes ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

2 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

2 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

2 hours ago