उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने महिलाओं और गृहिणियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है। कांकेर नगर के राजापारा वार्ड की श्रीमती गोदावरी तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपने घर-परिवार के छोटे-मोटे खर्चों की पूर्ति आसानी से कर पा रही हैं। सामान्य जरूरतों के अलावा बच्चों के लिए पुस्तक-कॉपी, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में सक्षम हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के तहत राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचने के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में मदद मिल रही है। हम महिलाओं की यही इच्छा है कि महतारी वंदन योजना आगे भी चलती रहे, जिससे हम आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकें। तिवारी ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को सशक्त, संबल बनाने और उन्हें आर्थिक सहयोग व सुरक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…