छत्तीसगढ़

CG : 6 गाँवों में हाथियों की दहशत, रतजगा रहने ग्रामीण मजबूर

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले कुडेकेला परिक्षेत्र में गुरूवार की शाम हाथियों का एक बड़ा दल विचरण करते देखा गया है। हाथीदल के क्षेत्र में उपस्थिति के कारण आसपास क्षेत्र के आधे दर्जन से भी अधिक गांव में भय का माहौल है और गांव के युवा हाथीदल की अचानक मौजूदगी को देखते हुए रात में अलाव जलाकर और रतजगा करके गांव की निगरानी कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार छाल हाटी मुख्य मार्ग मुनुन्द नरसारी बांसबड़ी के पास हाथियों का दल देखा गया है, बताया जा रहा है कि यहां के जंगल में 38 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाये हुए है। मगर क्षेत्र में गजराजों की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए आसपास क्षेत्र के आधे दर्जन से अधिक गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सुबह तथा शाम के समय हाथियों के अचानक आमद को देखते हुए अलाव जलाकर और रतजगा करके गांव में लगातार निगरानी कर रहे हैं। गांव वालों को अंदेशा है कि हाथियों का यह बड़ा दल देर सबेर भोजन और पानी की तलाश में उनके गांव में भी धमक सकता है। जिसे देखते हुए इन गांव के युवा सतर्क निगाहे इन गजराजों पर रखे हुए हैं तथा लगातार वन विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। इसी के साथ-साथ वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

7 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

7 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

8 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

8 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

8 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

8 hours ago