भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की केंद्रीयकृत रसोई का भोपाल में अवलोकन करते हुए संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और पौष्टिक भोजन विद्यार्थियों तक पहुँचाने का फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल अनुकरणीय है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
उप मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन के स्वचालित और योजनाबद्ध कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है। संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के समर्पण को सराहते हुए श्री शुक्ल ने कहा, "अक्षय पात्र फाउंडेशन का यह कार्य बच्चों के भविष्य को संवारने और समाज को प्रेरित करने वाला है।"
भोपाल स्थित रसोई से मध्य प्रदेश के 645 विद्यालयों के 35,000 बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है। फाउंडेशन पूरे भारत में 23,000 से अधिक विद्यालयों में 22 लाख 50 हजार बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन की स्वचालित प्रक्रिया, साफ-सफाई, समय प्रबंधन और पोषण गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। इस अवसर पर फाउंडेशन के भोपाल क्लस्टर के अध्यक्ष आचार्य रत्न दासा भी उपस्थित थे।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…