राजनांदगांव। शहर के रेल्वे ओवरब्रिज में बीती रात को एक लग्जरी कार ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चपेटे में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हिट एंड रन की घटना के मामले में पुलिस अज्ञात कार की तलाश में पतासाजी कर रही है। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। फिलहाल कार चालक पुलिस की पहुंच से बाहर है। यह जानकारी मिली है कि थार नामक लग्जरी कार से घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चिखली-खैरागढ़ मार्ग जाने वाले ओवरब्रिज में बीती रात लगभग 10 बजे एक थार कार चालक ने 7 से 8 लोगों को चपेटे में ले लिया। हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं 2-3 घायलों का स्थानीय निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

शेष घायल जिला अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में एक-दो की स्थिति गंभीर है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय बरेठ ने कहा कि हादसे में एक की मौत हुई है। मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हिट एंड रन का केस दर्ज कर कार चालक की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस घटना के बाद फरार कार चालक के संभावित रूट में स्थित सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पतासाजी कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना में शांतिनगर के रहने वाले 2 से 3 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *