राजनांदगांव। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रमेश भोजवानी (निवासी चौखड़िया पारा) और प्रकाश गुप्ता (निवासी पुराना बस स्टैंड) स्टेट हाई स्कूल में फुटबॉल मैच देखने जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर अचानक एक व्यक्ति आ गया। उसे बचाने की कोशिश में उनकी गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कूल ग्राउंड की दीवार से जा टकराई।

दोनों यात्री सुरक्षित, गाड़ी क्षतिग्रस्त

हादसे में रमेश और प्रकाश सुरक्षित बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस को सूचित किया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *