छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 17 लाख क्विंटल धान कस्टम मिलिंग करने 90 राइस मिलर्स से किए अनुबंध,

राजनांदगांव खाद्य विभाग ने 17 लाख क्विंटल धान की कस्टम मिलिंग कराने जिले के 90 राइस मिलर्स से अनुबंध किया है। अनुबंध होने के बाद समितियों से धान के उठाव में तेजी आई है। रोज 1 लाख क्विंटल का डीओ जारी कर इतना ही उठाव किया जा रहा है। हालांकि बंपर आवक के मुकाबले उठाव अब भी कमजोर है। इस कारण जिले के कुछ केन्द्रों में धान खरीदी प्रभावित हो रही है। धान का उठाव करने के साथ कस्टम मिलिंग शुरू कर दी गई है। नान के गोदाम में चावल का भंडारण किया जा रहा है।

राजनांदगांव जिले में अब तक 88060 किसानों ने 43 लाख 31 हजार 801 क्विंटल धान बेच लिया है। इसके मुकाबले में अभी तक 10 लाख 96 हजार 695 क्विंटल का उठाव किया गया। किसानों को ऑनलाइन टोकन देने का कोटा पूरा हो चुका है वहीं अब 15 दिन बाद का ऑफलाइन टोकन मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है। खाद्य अधिकारी रविन्द सोनी ने बताया कि एफसीआई के गोदामों में जल्द चावल का भंडारण शुरू किया जाएगा। धान की कस्टम मिलिंग करने 90 राइस मिलर्स से 17 लाख क्विंटल का अनुबंध किया गया है। पहले के मुकाबले अब उठाव में तेजी आई है। रोज 1 लाख क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा रहा है।

आगामी दिनों का टोकन ही विकल्प समिति कर्मचारियों की मानें तो ऑफलाइन टोकन दिया जा रहा है लेकिन पास की सभी तारीखों का पहले टोकन जारी होने से अभी आने वाले किसानों को आगामी दिनों का टोकन देना ही विकल्प है। खरीदी केन्द्र छुरिया में उठाव नहीं होने से धान जाम है। जगह की कमी के कारण सोमवार से खरीदी बंद करने की सूचना चस्पा की गई है। इसके पहले उमरवाही, तेन्दूनाला, भानपुरी, मुसराकला में ऐसी स्थिति बनी थी।

kgnews

Recent Posts

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

24 minutes ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

26 minutes ago
CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच…

28 minutes ago
CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

न के संचालन के लिए ऐसे भवनों का चयन किया जाएगा, जो निर्धारित मानकों एवं…

31 minutes ago
CG : नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान सुंदर सिंह को बेहतर उत्पादन की उम्मीद

CG : नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान सुंदर सिंह को बेहतर उत्पादन की उम्मीद

आधुनिक कृषि तकनीक अपना रहे लालपुर के किसान, बोले- समय पर मिल रही खाद, नई…

32 minutes ago
जगदलपुर के जंगलों में दिखी दुर्लभ ‘रात की चिड़िया’, जैव विविधता संरक्षण की बड़ी खुशखबरी

जगदलपुर के जंगलों में दिखी दुर्लभ ‘रात की चिड़िया’, जैव विविधता संरक्षण की बड़ी खुशखबरी

जगदलपुर. जगदलपुर के माचकोट वन क्षेत्र में एक दुर्लभ पक्षी की मौजूदगी ने जंगलों की…

33 minutes ago