राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से प्राप्त प्रतिवेदन एवं अन्य जानकारी के आधार पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम में दिए गए प्रावधान के तहत वाहन स्वामी मोनू मसीह के स्वामित्व के वाहन टाटा आयसर ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनएस 4056 को शासन के पक्ष में राजसात किया गया है। आदेश के विरूद्ध पुनरीक्षण की अवधि (30 दिवस) समाप्त हो जाने और सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन को नियमानुसार आरटीओ से मूल्यांकन कराकर नीलामी की कार्रवाई करते हुए प्राप्त राशि छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी। सक्षम न्यायालय (सत्र न्यायालय) से आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…