राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुपालन में वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिए विदेशी मदिरा एफएल 2 (क) (स्तरीय रेस्टोरेन्ट बार अनुज्ञप्ति) नवीन अनुज्ञप्ति स्वीकृतिके लिए निर्देश व संशोधन जारी किया गया है। नवीन अनुज्ञप्ति स्वीकृति के लिए प्रभावशील निर्देशों में लायसेंस फीस, प्रतिभूति, विनियम गारंटी के निर्धारण एवं निर्धारित मापदण्ड संबंधित निर्देश प्रभावशील होंगे। इसके अनुसार ऐसे नगर व स्थान के लिए जिनकी जनसंख्या 1 लाख से अधिक नहीं हो, वहां वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लायसेंस फीस 18 लाख रूपए एवं ऐसे नगर व स्थान के लिए जिनकी जनसंख्या एक लाख से अधिक किन्तु तीन लाख से अधिक नहीं हो, वहां वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लायसेंस फीस 24 लाख रूपए तथा ऐसे नगर व स्थान के लिए जिनकी जनसंख्या तीन लाख से अधिक हो, वहां वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लाससेंस फीस 31 लाख 20 हजार रूपए निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सहायक आयुक्त आबकारी विभाग राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…