छत्तीसगढ़

CG : रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाली में मिली किशोरी की लाश,

रायपुर के धरसीवा क्षेत्र से नए साल के दिन ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रायपुर-बिलासपुर फोर लाइन के किनारे नाली में एक किशोरी का शव मिला है, जिसकी उम्र महज 10-12 साल के बीच है. आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के शव को कार से बाहर फेंका गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें, राजधानी रायपुर समेत कई जगहों पर नए साल के उपलक्ष्म में 31 दिसंबर की रात कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. वहीं नए साल के पहले ही दिन किशोरी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बीते साल भी धनेली में एक होटल के सामने, रोड किनारे तालाब में एक बच्ची का शव मिला था. फिलहाल रायपुर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

किशोरी की पहचान क्या है,उसकी मौत कैसे हुई, वह नाली तक कैसे पहुंची, उसके साथ कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई…. ऐसे कई सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आ सके हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा और मामले में पूरी जानकारी सामने आ सकेगी. 

kgnews

Recent Posts

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

1 hour ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

2 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

2 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

2 hours ago
CG : टीबी व फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच सेवाओं के एकीकरण पर मंथन …

CG : टीबी व फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच सेवाओं के एकीकरण पर मंथन …

रायपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा PATH एवं The Bristol Myers…

2 hours ago