इंदौर
खरगोन जिले के अंजन गांव के पास मोड़ पर बुधवार सुबह हुई टैंकर दुर्घटना में मृतक संख्या दो हो गई है। शत-प्रतिशत झुलसी महिला की गुरुवार को मौत हो गई। उसका इलाज इंदौर के एमवाय एच अस्पताल में चल रहा था। हादसे में झुलसे 17 लोगों को बुधवार को ही एमवाय एच रैफर किया गया था। इनमें से चार 80 प्रतिशत से ज्यादा और दस 40 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हुए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार सुबह खरगोन जिले के अंजन गांव के पास डीजल-पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया था। इसके कुछ देर बाद ही टैंकर में धमाके साथ आग लग गई थी। टैंकर पलटते ही ईंधन लूटने पहुंचे ग्रामीण टैंकर में लगी आग की चपेट में आ गए थे। 19 वर्षीय रंगु नामक युवती मौके पर ही जल कर कंकाल में तब्दील हो गई थी। हादसे में 21 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इनमें से 17 गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *