छत्तीसगढ़

CG : 17 IPS अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी, जल्द जारी होंगे आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 17 पुलिस अधिकारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) ने इन अधिकारियों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। अगले एक-दो दिनों में पदोन्नति के आदेश जारी होने की संभावना है।

31 दिसंबर को हुई डीपीसी बैठक
31 दिसंबर को आयोजित डीपीसी की बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, एसीएस मनोज पिंगुआ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रमोशन की कतार में खड़े सभी अधिकारियों की पदोन्नति को हरी झंडी दी गई।

डीआईजी से आईजी बने अधिकारी
दुर्ग और राजनांदगांव पुलिस रेंज के प्रभारी आईजी रामगोपाल गर्ग और दीपक झा अब पूर्णकालिक आईजी बन जाएंगे। दोनों अधिकारी 2007 बैच के आईपीएस हैं और अब तक डीआईजी के रूप में प्रभारी आईजी का कार्यभार संभाल रहे थे। प्रमोशन के बाद इनके पदनाम से “प्रभारी” शब्द हट जाएगा।

सात आईपीएस अधिकारी बनेंगे डीआईजी
2011 बैच के सात आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी रैंक पर प्रमोशन मिलेगा। इनमें संतोष कुमार सिंह, इंदिरा कल्याण एलिसेला, गोवर्धन सिंह ठाकुर, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह और लाल उमेद सिंह शामिल हैं। ये अधिकारी फिलहाल विभिन्न जिलों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं।

आठ अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड
2012 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड की मंजूरी दी गई है। इनमें आशुतोष सिंह, विवेक शुक्ला, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, और रामकृष्ण साहू शामिल हैं।

एसएसपी की संख्या बढ़ेगी
पदोन्नति के बाद छत्तीसगढ़ में पांच और एसएसपी का इजाफा होगा। 2012 बैच के इन अधिकारियों में महासमुंद के एसपी आशुतोष सिंह, जांजगीर के एसपी विवेक शुक्ला, जशपुर के एसपी शशि मोहन सिंह, बलौदा बाजार के एसपी विजय अग्रवाल, और बेमेतरा के एसपी रामकृष्ण साहू शामिल हैं।

जल्द जारी होने वाले पदोन्नति आदेश छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे के अधिकारियों के करियर में नई जिम्मेदारियां और अवसर लेकर आएंगे।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

9 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

11 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

11 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

11 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

11 hours ago