छत्तीसगढ़

CG:कलेक्टर ने की आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा

कोण्डागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गुरुवार को आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं और प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों को विशेष रूप से कन्या छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने छात्रावासों को स्वच्छ, सुंदर और छात्रों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही नियमित योग और स्वास्थ्य परीक्षण के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले के सभी छात्रावासों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ परिसर-स्वस्थ जीवन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वच्छता गतिविधि  में ग्रामीणों की सहभागिता से श्रमदान कर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मलेरिया मुक्त छात्रावास के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डीडीटी का छिड़काव, खिड़कियों पर जाली लगवाने और बेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण पर विषय ध्यान दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, सिकलसेल की जांच की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि बालिका छात्रावासों को एनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी छात्राओं की स्वास्थ्य परीक्षण की जाएगी और आवश्यकतानुसार पोषणयुक्त आहार दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत योग और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी छात्रावासों में नियमित योग सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधीक्षकों से कहा कि छात्रावास में बच्चों को खुशनुमा और पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराएं।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

7 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

8 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

8 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

8 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

8 hours ago