स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

भोपाल
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने गुरूवार को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त तत्वाधान में 2 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में 35 प्रदेशों के लगभग 1391 छात्र हॉकी एवं शूटिंग खेलों में भाग लेंगे।

मंत्री श्री सिंह ने प्रतिभागियों, उनके पालकों एवं प्रशिक्षकों का मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की विविधता को दर्शाता है। विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों, पहनावे एवं धार्मिक मान्यताओं का संगम हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि खेल में जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन पराजय के बाद पूरी तैयारी और नई चुनौती के साथ आगे बढ़ना ही असली खेल भावना है। उन्होंने कहा कि विजेता को बधाई मिलनी चाहिए, लेकिन हारने वाले भी अगली बार के लिए मेहनत करें तो जीत सुनिश्चित होगी।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भोपाल को हॉकी की राजधानी कहा जाता है। यहां से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हॉकी ने सबसे अधिक गोल्ड मेडल दिलाने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए फिट इंडिया मूवमेंट के बाद देश में खेल क्रांति आई है। ओलंपिक, वर्ल्ड गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। मंत्री श्री सिंह ने युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि छोटे आयोजनों से बड़े खिलाड़ी निकलते हैं, जैसे हाल ही में मनु भाकर ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है। शासकीय विद्यालयों में भी खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। आने वाले समय में मध्यप्रदेश खेलों के लिए एक आदर्श प्रदेश बनेगा।

इस अवसर पर नेशनल स्कूल गेम्स के ऑब्जर्वर डॉ. मुकेश अग्रवाल, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय श्रीमती मनीषा सेतिया, और संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री अरविंद चोरगड़े भी उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

1 hour ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

1 hour ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

2 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

2 hours ago