विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किये गए ऊर्जा संरक्षण जागरूकता शिविर

भोपाल
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स इंदौर के अंतर्गत आने वाले टी.एल.एम. उपसंभागो द्वारा विभिन्न शासकीय विद्यालयों में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक, सजग और सचेत रहने के लिये सरल भाषा में आवश्यक जानकारियां दी गई एवं विद्यालयों में ऊर्जा संरक्षण संबंधित स्टीकर, पम्पलेट भी वितरित किए गए। एमपी ट्रांसको इंदौर की अधीक्षण अभियंता श्रीमति नीलम खन्ना की पहल और मार्गदर्शन में यह जागरूकता अभियान इंदौर, मंदसौर, राजगढ, छैगांव, जुलवानिया, निमरानी, सुवासरा आदि स्थानों मेंआयोजित किये गये।

शिविरों में विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकों एवं समस्त विद्यार्थियों ने उत्साह और उत्सुकतापूर्वक ऊर्जा संरक्षण के महत्व, विद्युत बचाने के तरीके और ऊर्जा संरक्षण के प्रति सभी को प्रेरित करने की आवश्यकता को समझा। विद्यार्थियों ने बारीकी से स्टार रेटिंग वाले फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखे, कूलर आदि के उपयोग से बिजली बचत की प्रक्रिया समझी और ‘‘बिजली का बचत ही बिजली का उत्पादन है‘‘ के स्लोगन को समझते हुये बिजली बचत की शपथ ली।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव : लोक संगीत के पुरोधा खुमान लाल साव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…

3 minutes ago
CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

CG : योग से निखरता है सौंदर्य और बढ़ती है प्राकृतिक चमक : शहनाज हुसैन …

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज हुसैन…

10 minutes ago
CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …

रायपुर । राजधानी रायपुर में 11 जून को विद्युत कार्य के कारण शहर के कई…

19 minutes ago
राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव : आवासीय शिविर में बच्चों को दी गई संस्कार की शिक्षा…

राजनांदगांव , जैन बगीचा में आयोजित बोहिलाभम् आवासीय संस्कार शिविर खरतर गच्छाचार्य संयम सारथी जिन…

28 minutes ago
प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति…

28 minutes ago
राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव , सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में 14 वर्षीय नाबालिग की जांच रिपोर्ट में लापरवाही के…

35 minutes ago