रायपुर,


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार शहरों के साथ-साथ गॉंव के चहुँमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार निर्माण कार्याे के साथ अन्य विकास के कार्याे को प्राथमिकता से कर रही है। विगत पांच वर्षों में जो काम नहीं हुआ है, ऐसे कामों को भी पूरा किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति से बच्चों को भविष्य निर्माण में सुविधा होगी। विद्यार्थी अपने प्रतिभा और लक्ष्य के अनुरूप विषयों का चयन कर भविष्य निर्माण कर सकते हैं। आमजनों की आवश्यकता और बुनियादी चीजों को ध्यान रखते हुए सरकार कार्य कर रही है।
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर जिले के ग्राम खपरीकला, ताराशिव और सरोरा में आयोजित सामुदायिक भवन के लोकार्पण और शाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा बच्चों में जन्म से ही होता है, जरूरत इस बात है कि उस प्रतिभा को अवसर मिलें। विद्यार्थी अपने लक्ष्य का निर्धारण पहले करें और उसके अनुरूप मेहनत करें। मेहनत के बिना सफलता की कल्पना करना कठिन है। इस अवसर पर उन्होंने खपरीकला हायर सेकंडरी स्कूल में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए के साथ-साथ मंच निर्माण और स्कूल में अहाता निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए और ताराशिव में विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर के सभापति, जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी सहित बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…
इंदौर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…
उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…
09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…
रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…