दतिया
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना राणावत ने शनिवार को दतिया स्थित विख्यात शक्ति पीठ पीतांबरा पीठ पर पहुंचकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।
कंगना राणावत ने पूजा-अर्चना कर मां बगलामुखी और महादेव से आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन के दौरान कई पुजारियों ने उनके साथ सेल्फी ली, वहीं कुछ ने तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने कंगना का स्वागत किया।
इससे पहले बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने जन्मदिन पर भी शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर और बगलामुखी माता मंदिर पहुंचीं थी। तब उन्होंने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी अभिनव शर्मा ने उन्हें गर्भ गृह में विधिवत पूजा अर्चना करवाई।
राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई…
राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते…
राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से लगाए गए…
राजनांदगांव| शहर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगाए गए कई पौधे देखभाल के अभाव…
राजनांदगांव| शहर की सर्विस लेन किनारे बनी नालियां जर्जर हो चुकी हैं। नालियों के किनारे…
राजनांदगांव| जिला अस्पताल परिसर में स्थित गार्डन के कई हिस्से खाली पड़े हुए हैं। मानसून…