छतरपुर
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में आज पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन छतरपुर में जिले के सभी थानों से कंप्यूटर में दक्ष पुलिस कर्मचारी के सीसीटीएनएस एवं साइबर प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में एनसीआरपी पोर्टल, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर रिपोर्ट वेबसाइट में प्राप्त मनी फ्रॉड, साइबर क्राइम जैसी शिकायत एवं रिपोर्ट के अतिशीघ्र निराकरण हेतु प्रशिक्षण दिया गया। मोबाइल चोरी, गुमने संबंधी रिपोर्ट पर थाना स्तर पर अति शीघ्र कार्यवाही हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
वर्तमान में राज्य के सभी थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवीन सीमा निर्धारण हुआ है, एक दूसरे थानों के गांव जिनका थाना क्षेत्र परिवर्तन हुआ है सीसीटीएनएस अपडेशन संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया है।
एक दिवसीय प्रशिक्षण में सीसीटीएनएस प्रभारी ओम शंकर सिंह, साइबर सेल प्रभारी किशोर पटेल, सीसीटीएनएस एवं साइबर पुलिस टीम, जिले के सभी थानों के कंप्यूटर दक्ष पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिलासपुर. आरपीएफ जवान के हथियार चोरी मामले में विशेष रेलवे न्यायालय ने आरोपी रंजीत मरकाम…
अंबिकापुर। अंबिकापुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से तीन अपचारी बालक फरार हो गए। बाथरूम…
बिलासपुर। जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में एक बार फिर मलेरिया के…
बारिश से पहले होनी थी तैयारी, तब क्रिकेट में व्यस्त थीं महापौर! अब व्यवस्थाएं संभालने…
कांकेर। जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
कोरबा । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को…