छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ली प्राचार्यों की मैराथन बैठक

राजनांदगांव । जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर एवं सकारात्मक करने के लिए आज कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में डॉ .बलदेव प्रसाद मिश्र हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर में जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान बैठक में राज्य के लोक शिक्षण संचालनालय के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे तथा संयुक्त संचालक आरएल ठाकुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों में सहायक संचालक, जिला परियोजना अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सहायक कार्यक्रम समन्वयक की उपस्थिति में आज इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बात की गई।

बैठक में जिले में विभागीय कार्य को त्वरित गति एवं तत्परता से करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अपने अनुभव से कक्षा के माहौल को बेहतर करने एवं शिक्षकों के मध्य आपसी सामंजस्य बढ़ाने, बच्चों को समान रूप से अवसर देने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिए।

उन्होंने प्राचार्यों से उनके अनुभव सुने तथा परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए उनके सुझाव जाने। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए प्राचार्यों को निर्देश दिए। इस दौरान जिले के विभिन्न प्राचार्यों के द्वारा अपने अनुभव एवं बातें साझा की गई। इस अवसर पर जिले द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए बनाये गये प्रश्न बैंक का वितरण किया गया।

सभी से यह उम्मीद की गई कि इन प्रश्न बैंकों के माध्यम से पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को मदद मिलेगी और इसका बेहतर लाभ मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा बच्चों का परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके इसके लिए सुझाव दिए गए। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के अपर संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने कहा कि हमारे प्रयास और मानसिकता बच्चों की परीक्षा के लिए परिणाममूलक होना चाहिए। हमकों सब के सहयोग और टीम भावना के साथ स्कूल में काम करने की आवश्यकता है। जिससे परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके एवं बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छा स्थान प्राप्त कर सकें।

साथ ही उन्होंने जिले में किये जा रहे परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए प्रश्न बैंक निर्माण एवं कोचिंग संचालन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासो से जिले के बच्चों को बेहतर एवं अच्छा लाभ मिल सकेगा। संयुक्त संचालक दुर्ग आरएल ठाकुर ने विस्तार से मूलभूत जानकारी के साथ जमीनी स्तर पर जाकर दिक्कतों को दूर करते हुए पढ़ाई का माहौल बेहतर करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में वातावरण पढ़ाई के प्रति बेहतर होना चाहिए। स्कूल से पालकों को जोडऩे की आवश्यकता है। बच्चों की तैयारी के लिए बच्चों की लगातार उपस्थिति बेहतर रहे, जिससे सभी बच्चों को जिले की कार्ययोजना का परीक्षा परिणाम को बेहतर करने का लाभ मिल सके।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर विस्तार से सभी प्राचार्य से चर्चा की। उन्होंने सभी प्राचार्यों से जिले स्तर पर किए जा रहे हैं तैयारियों को बेहतर करने के लिए कहा। उन्होंने जिले एवं विकासखंड में आयोजित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा हेतु कोचिंग, परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न बैंक का निर्माण एवं शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों जिसमें अपार आईडी का निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, तथा परीक्षा पर चर्चा एवं विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर बात की।

उन्होंने सभी से कार्य को त्वरित एवं पूर्ण मनोयोग से करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहरे, सहायक संचालक श्रीमती संगीता राव, श्रीमती रश्मि सिंह, सहायक संचालक आदित्य खरे द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया और विभाग की योजनाओं की जानकारी के माध्यम से जिले की स्थिति को बेहतर किए जाने का सभी से आग्रह किया गया।

kgnews

Recent Posts

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

23 minutes ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

33 minutes ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

1 hour ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

2 hours ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

2 hours ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

3 hours ago