बम्होरी कला
थाना बम्होरी कला के क्षेत्र कनेरा चौकी के अंतर्गत ग्राम कनेरा में बस्ती के बीचो-बीच राजेश यादव के मकान के बगल में खाली पड़े प्लाट में एक लावारिस मृत अवस्था में नवजात शिशु मिला जिससे ग्राम कनेरा एवं क्षेत्र में हड़कंप मच गया बताते चले की शनिवार की सुबह जब ग्राम की महिलाएं खाली पड़े प्लाट में कचरा फेंकने के लिए गई तो वहां पर महिलाओं ने एक नवजात शिशु को देखा और कचरा फेंक कर अपने घर पर आई और अपने परिवार वालों को बताया जिससे परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी जिससे मौके पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि जैन अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मृत पड़े लावारिस नवजात शिशु की बारीकी से जांच की और पंचनामा तैयार कर नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा के लिए भेजा गया है जो पुलिस ने 1/25धारा 194 बी.एन.एस के तहत मर्ग कायम किया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ग्राम के लोगों से पूछताछ की जा रही है जिससे ग्राम एवं क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…