छत्तीसगढ़

CG : महिला ने 2 बच्चों को बोझ में लेकर लगाई न्याय की गुहार,

कोंडागांव। कोंडागांव में शादी का झांसा देकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवक ने 5 वर्ष पहले अनाचार किया था। इससे युवती गर्भवती हो गई और 2019 में बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद भी आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकियां देकर अक्सर दुष्कर्म करता था। जिसके चलते पीड़ित पुनः गर्भवती हो गई है। अब आरोपी दोनों बच्चों को अपना मानने से मुकर गया है। अंततः पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपने घरवालों के साथ आरोपी के विरुद्ध थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में फरसगांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पंचम मरकाम ने पहले शादी का वादा कर के दुष्कर्म किया। जब मैं गर्भवती हुई तो उसने बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया था। फिर गांव में बैठकें हुईं, गांव प्रमुखों ने दबाव बनाया तब उसने बच्चे को स्वीकार किया, लेकिन मुझे अपने साथ नहीं रखता। वर्तमान में भी मैं फिर से गर्भवती हूं ये बच्चा भी पंचम मरकाम का ही है।

इस संबंध में फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा ने बताया की आरोपी पंचम मरकाम को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने में यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी शादीशुदा है और पीड़िता अविवाहित है। वर्ष 2019 में आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ अनाचार किया था। जिससे वर्तमान में पीड़िता का 5 साल का एक बच्चा भी है। उसके बाद वह पीड़िता और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है। जानकारी यह भी मिली है पीड़िता वर्तमान में भी गर्भवती है। चूंकि आरोपी का कहना है कि यह बच्चा मेरा नहीं है, ऐसे में हम आरोपी, पीड़िता व उसके बच्चे का डीएनए जांच करवाएंगे तभी स्पष्ट हो पाएगा कि उक्त बच्चा आरोपी का है या नहीं।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना कृषि विभाग…

3 minutes ago
CG : नौकरानी ने पति और जीजा के साथ मिलकर दुर्ग में किया बड़ा कांड, तीनों गिरफ्तार …

CG : नौकरानी ने पति और जीजा के साथ मिलकर दुर्ग में किया बड़ा कांड, तीनों गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में…

8 minutes ago
CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

दुर्ग । जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित जे.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउण्ड में 31 मई…

18 minutes ago
CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने…

22 minutes ago
जबलपुर एयरपोर्ट के पास मिला 12 किलो का जिंदा मोर्टार, इलाके में मचा हड़कंप

जबलपुर एयरपोर्ट के पास मिला 12 किलो का जिंदा मोर्टार, इलाके में मचा हड़कंप

जबलपुर  जबलपुर में एयरपोर्ट के पास बम मिला है। यह अनएक्सप्लोडेड बम देख इलाके में…

26 minutes ago
सरकारी दफ्तर बना शराबखाना! शाम होते ही कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

सरकारी दफ्तर बना शराबखाना! शाम होते ही कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

बालोद. बालोद जिले में जिला विपणन विभाग के कर्मचारियों का कारनामा सामने आया है, जिन्होंने…

27 minutes ago