छत्तीसगढ़

सूरजपुर : पंचमंदिर आंगनबाड़ी के पोषण वाटिका से मिल रहा बच्चों को पौष्टिक आहार, हो रहा शारीरिक और मानसिक विकास

सूरजपुर जनपद अन्तर्गत पंच मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता ठाकुर एवं सहयोगियों द्वारा उन्नत रूप में पोषण वाटिका का विकास किया गया है। इस पोषण वाटिका में विभिन्न प्रकार की सब्जियां आलू , लालभाजी, पालक भाजी, मूली, धनिया, लहसुन, गोभी, सरसों, बैंगन, मसूर आदि का उत्पादन किया जा रहा है। इस पोषण वाटिका से प्रतिदिन बच्चों और महिलाओं को न केवल ताजी बल्कि पौष्टिकता से भरपूर सब्जियां मिल रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अनिता ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र में उनके और उनकी पुत्री तथा सहयोगियों द्वारा पोषण वाटिका का विकास किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में 06 महीने से 03 वर्ष के 42 बच्चे,  03 से 06 वर्ष के 24 बच्चे, 07 गर्भवती महिलाएं और 05 शिशुवती महिलाए पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन उनके द्वारा बच्चों को सलाद, ताजी हरी सब्जी भोजन के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका से पौष्टिक आहार लेने से बच्चे न केवल भोजन बेहद रुचि से ग्रहण करते है बल्कि उनके शरीर पर भी भोजन का बेहद अच्छा प्रभाव पड़ता है।
        आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अनिता ठाकुर ने बताया कि वे 03 से 06 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण वाटिका के पौष्टिक तत्वों से युक्त सब्जियों का लाभ प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 03 से 06 वर्ष के बच्चों का देख रेख किया जाता है। उनके पढ़ाई लिखाई और खेलकूद पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाता है। बच्चों के माता पिता को भी उनके द्वारा अच्छी खान पान के साथ उचित स्वास्थ्य देखभाल हेतु जागरूक किया जाता है। आंगनबाड़ी में उनके द्वारा  बच्चों का समय पर टीकाकरण,  गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, खानपान के सम्बन्ध में जागरूक किया जाता है।

kgnews

Recent Posts

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री…

45 minutes ago
दुर्ग में 1149 म्यूल अकाउंट का खुलासा, करोड़ों की साइबर ठगी के लेनदेन का पर्दाफाश

दुर्ग में 1149 म्यूल अकाउंट का खुलासा, करोड़ों की साइबर ठगी के लेनदेन का पर्दाफाश

दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…

1 hour ago
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…

1 hour ago
MP में Combined Land Use का नया नियम, अब घरों से भी शुरू कर सकेंगे कारोबार

MP में Combined Land Use का नया नियम, अब घरों से भी शुरू कर सकेंगे कारोबार

भोपाल  प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…

1 hour ago