मध्य प्रदेश में जांच एजेंसियों की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमाया

भोपाल
मध्य प्रदेश में जांच एजेंसियों द्वारा पिछले दिनों की गई कार्रवाई और उसके साथ हुए खुलासों के बाद राज्य का सियासी माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस की ओर से हमले किए जा रहे हैं तो वहीं भाजपा के लोग भी सवाल उठा रहे हैं। पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं के भी संपर्क व संबंध का खुलासा हुआ है।

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के करोड़पति होने का खुलासा होने के बाद कई राजनेताओं से उसके नजदीकी रिश्ते होने के आरोप लग रहे हैं। उसके यहां से जो दस्तावेज मिले हैं उनकी जांच एजेंसी तहकीकात कर रही है। सौरभ का करीबी चेतन गौर गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तक सौरभ शर्मा का कोई सुराग पुलिस के हाथ या जांच एजेंसी के नहीं लगा है।

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने सीधे तौर पर सौरभ शर्मा को पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का संरक्षण हासिल होने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि सौरभ को नरोत्तम मिश्रा की अनुशंसा पर ही अनुकंपा नियुक्ति मिली थी इसके अलावा सौरभ की दतिया जिले के चिरुला चेक पोस्ट पर पद स्थापना भी राजनीतिक संरक्षण की वजह थी। इसकी जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी राज्य सरकार और भाजपा से जुड़े कई नेताओं पर आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने यही कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम करेगी।

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने तो सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में जोशी ने बिल्डर और पूर्व अधिकारियों के रिश्तों का भी जिक्र किया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: bjp-congress

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

1 hour ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

2 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

2 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

2 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

2 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

2 hours ago