कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ली बैठक
– जिले के विकास एवं जरूरतमंदों के हित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
 – जिले में वर्ष 2024-25 में कुल 21 हजार 773 आवासों निर्माण का लक्ष्य

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में चेम्बर ऑफ कामर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों निर्माण में हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए भवन निर्माण सामग्री में विशेष छूट दिये जाने की सहमति बनी। कलेक्टर ने कहा कि यह पहल राजनांदगांव जिले के विकास एवं जरूरतमंदो की मदद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में वर्ष 2024-25 में कुल 21773 आवासों निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें से 4 विकासखण्डों में लगभग 17290 आवास को प्रथम किश्त जारी किया जा चुका है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि निर्माण सामग्री की कीमतों में छूट से न केवल हितग्राही लाभान्वित होंगे , बल्कि यह ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुये सहमति व्यक्त की। विशेष छूट पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान किया जाएगा एवं भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाएगी ताकि हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। बैठक में राजनांदगांव जिले के चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, अध्यक्ष हार्डवेयर व्यापारी संघ सुरेश अग्रवाल एवं प्रमुख व्यापारी सागर चितलांग्या, हर्ष अग्रवाल, अमित कुमार जैन, जयकिशन शर्मा, सुनील गोलछा, रमेश गुप्ता, प्रवीण शर्मा एवं अरूण शर्मा भी उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *