भारौली रोड पर बाइपाास पर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभा से टकरा गई, मामा-भांजे की मौत

भिंड
ग्वालियर-इटावा हाइवे 719 पर देहात थाना अंतर्गत भारौली रोड पर बाइपाास पर गुरुवार-शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभा से टकरा गई। जिसस कार में आगे सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक बैतूल निवासी 30 वर्षीय आकाश जाटव अपने फूफा के घर त्रियोदशी कार्यक्रम में शामिल होने भिंड आया था। आकाश शाम को अपने मामा नरेंद्र जाटव और अन्य चार लोगों के साथ रात में एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद वह कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। कार आकाश चल रहा था, जबकि मामा नरेंद्र ड्राइविंग सीट के बगल से बैठे हुए थे।

कोहरे के कारण खंभे से टकराई
रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार बाइपास स्थित भारौली तिराहे पर कोहरे के कारण बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे की सूचना एक ट्रक चालक ने डायल 100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल लेकर गई। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने जांच के बाद आकाश जाटव और मामा 34 वर्षीय नरेंद्र जाटव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल 35 वर्षीय पंचम सिंह, 24 वर्षीय जितेंद्र सिंह और दो अन्य लोग शामिल हैं।

पत्नी ने कॉल किया तब हादसे का पता चला
बताया जाता है, कि जब देर रात तक नरेंद्र घर नहीं पहुंचे तो उसकी पत्नी सुमन ने पति के मोबाइल पर काल किया। नरेंद्र का फोन एक पुलिसकर्मी ने उठाया और उसे हादसे की जानकारी दी। नरेंद्र किराना दुकान चलाता है। उसके दो बच्चे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पार्षद को हत्या की धमकी मिली कॉल पर …

CG : पार्षद को हत्या की धमकी मिली कॉल पर …

बिलासपुर। सकरी के पार्षद अमित भारते को अनजान व्यक्ति ने फोन कर गालियां देते हुए…

9 minutes ago
ग्राम बिलासपुर में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान

ग्राम बिलासपुर में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान

ग्राम बिलासपुर में अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान बिलासपुर   बिलासपुर तहसील स्थित…

15 minutes ago
CG : तोता, कछुआ पालने पर हो सकती है जेल …

CG : तोता, कछुआ पालने पर हो सकती है जेल …

रायपुर। राजधानी में तोतों और कछुओं का अवैध कारोबारी काफी सक्रिय हैं। कानूनी पाबंदियों के…

16 minutes ago
राजनांदगांव : सरकारी दफ्तरों के प्रवेश द्वार पर जलजमाव से आने-जाने में परेशानी…

राजनांदगांव : सरकारी दफ्तरों के प्रवेश द्वार पर जलजमाव से आने-जाने में परेशानी…

राजनांदगांव | लगातार बारिश के बाद शहर के कई सरकारी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों के…

17 minutes ago
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महाभिषेक व महाआरती

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महाभिषेक व महाआरती

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महाभिषेक व महाआरती  झाबुआ जिले की पेटलावाद तेहसील से लगभग…

17 minutes ago
रायपुर में NMDC कार्यालय पहुंची संसदीय राजभाषा समिति, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का लिया जायजा

रायपुर में NMDC कार्यालय पहुंची संसदीय राजभाषा समिति, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का लिया जायजा

संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप समिति द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के  रायपुर कार्यालय का राजभाषा…

18 minutes ago