रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर रायपुर के लगभग 50 से अधिक विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आमजनों को शीतलहर से राहत देने अलाव जलाने की व्यवस्था प्रतिदिन दी जा रही है. यहाँ उल्लेखनीय है कि आमजनों को शीतलहर से राहत देने रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, सहायक अभियन्ताओं, उप अभियंताओं, जोन स्वच्छता निरीक्षकों को सभी जोनों के क्षेत्र के अंतर्गत वार्डों के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में आमजनों को शीतलहर से राहत देने अलाव जलाने की व्यवस्था शीतलहर के दौरान प्रतिदिन देना सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैँ

इसके अंतर्गत राजधानी शहर क्षेत्र में गोगांव बाजार सुलभ के पास, एम्स अस्पताल परिसर, टाटीबंध गुरूद्वारा गार्डन परिसर, अंतर राज्यीय बस स्टेण्ड भाठागांव, खमतराई बाजार चौक के समीप, खमतराई चौक, भनपुरी बाजार चौक के पास, होटल पैराडाइस के पास,श्रीनगर सुलभ शौचालय के सामने, यतियतनलाल वार्ड नम्बर 4 में वार्ड पार्षद के निवास कार्यालय के समीप सार्वजनिक स्थल, लाखेनगर चौक, स्टेशन परिसर, रेल्वे स्टेशन चौक , मेकाहारा अस्पताल परिसर, सामने मुख्य मार्ग के चौक, टाउन हाल परिसर, जयस्तम्भ चौक के समीप, खमतराई बाजार, सहित सभी 10 जोनों के वार्डों के अंतर्गत विभिन्न लगभग 50 से अधिक सार्वजनिक स्थलों, चौक – चौराहों पर आमजनों को शीतलहर से राहत देने अलाव जलाने की व्यवस्था प्रतिदिन दी जा रही है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *