छत्तीसगढ़

CG : पीएमश्री योजना से जिले के 10 विद्यालयों की बदली तस्वीर

अम्बिकापुर,

पीएमश्री योजना से जिले के 10 विद्यालयों की बदली तस्वीर
पीएमश्री योजना से जिले के 10 विद्यालयों की बदली तस्वीर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पीएम योजना के अंतर्गत शालाओं को चिन्हांकित कर मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पीएमश्री योजना के माध्यम से शैक्षणिक अधोसंरचना एवं शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
योजनांतर्गत चयनित स्कूलों में पहले और अब में बड़ा परिवर्तन आया है, जिससे बच्चों में भी सुंदर वातावरण में पढ़ाई को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूलों के रंग-रूप में बदलाव के साथ बच्चों के लिए सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान और गणित के लिए अत्याधुनिक लैब्स, खेल सुविधाएं, और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिले में भी ऐसे 10 विद्यालय हैं, जिनका पीएमश्री योजनांतर्गत चयन किया गया है।

चौथी कक्षा में पढ़ने वाली संतोषी को पढ़ने में आता है अब दुगुना मज़ा
पीएमश्री प्राथमिक शाला नगरपालिका के चौथी कक्षा में पढ़ने वाली संतोषी गुप्ता बताती हैं कि पहले हम सब जमीन में चटाई में बैठकर पढ़ते थे अब बेंच मिल गया है, बहुत अच्छा लगता है। पीने के लिए साफ पानी मिल रहा है, अब शौचालय भी साफ-सुथरा रहता है। स्कूल में अब सबकुछ अच्छा हो गया है। शनिवार को हमें ड्राइंग सिखाया जाता है, उसके साथ ही नई-नई चीजें भी सिखने मिलती है। हमारी रुचि के अनुसार खेलकूद भी सिखाया जा रहा है। हम सब बहुत खुश हैं।

शिक्षा के साथ-साथ अन्य विधाओं का भी दिया जा रहा है प्रशिक्षण-
पीएमश्री प्राथमिक शाला नगरपालिका की प्रधानपाठिका प्रतिभा सिंह ने बताया कि पीएमश्री विद्यालय के रूप में घोषित होने के बाद विद्यालय में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बच्चों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, जो कमी थी, वो सब अब दूर हुई हैं। भवन के रंग-रोगन, साफ-सफाई के साथ अन्य कार्य किए गए हैं। व्यवस्था दुरुस्त होने से बच्चों  की पढ़ाई के प्रति रूचि भी जगी है। बच्चों के इंटरेस्टेट के अनुसार अन्य एक्टीविटी भी होती है। शनिवार को खेल होता है, ड्रॉइंग, क्राफ्ट का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमें बहुत खुशी है कि पीएमश्री विद्यालय होने से बच्चों को ये सब सुविधाएं मिल रहीं हैं।

पहले स्कूल जाने के लिए मनाना पड़ता था, अब खुद से सुबह-सुबह तैयार हो जाते हैं बच्चे-
अभिभावक अमृता सोनी कहती हैं कि उनके बच्चों का भविष्य अब अच्छा होगा। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे यहां कक्षा दूसरी और 6वीं में पढ़ते हैं, बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बहुत मनाना पड़ता था। लेकिन अब वे स्वयं सुबह उठकर तैयार हो जाते हैं, उनका मन पढ़ाई-लिखाई में लग गया है। क्योंकि पहले बच्चे दरी में बैठते थे, अब यहां बच्चों के लिए बेंच डेस्क की व्यवस्था है। व्यवस्थाओं के साथ ही शिक्षा के स्तर में भी वृद्धि हुई है, मैं रोजाना पढ़ाए गए विषयों के नोटबुक देखती हूं। यहां पेरेंट्स टीचर मीटिंग का भी आयोजन हो रहा है, जिससे कक्षा में बच्चों के प्रदर्शन, व्यवहार आदि के बारे में बताया जाता है। यह सब पीएमश्री योजना की वजह से ही हो पाया है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देती हूं।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

5 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

5 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

5 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

6 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

6 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

6 hours ago