छत्तीसगढ़

CG : रायपुर जोन कमिश्नर ने सफाई ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना…

रायपुर। निगम जोन 8 जोन कमिष्नर ए.के. हालदार ने बीएसयूपी गैंग सफाई ठेकेदार अनिल गिलहरे, वार्ड 20 के सफाई ठेकेदार दानेष्वर सेन्द्रे, वार्ड 69 के सफाई ठेकेदार कार्तिकेष्वर कुमार साहू पर कार्रवाई की। इन पर निर्धारित संख्या में सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं कराए जाने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाने आयुक्त के निर्देष का पालन नहीं किये जाने पर ठेकेदारों पर 10-10 हजार रू. का जुर्माना किया।‌ नोटिस में 2 दिन में निर्धारित संख्या में सफाई कर्मचारी उपलब्ध करवाकर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये गए।

220 परिवारों को नगर निगम में लाॅटरी पद्धति से आवासो का आबंटन प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में आवासहीन परिवारो को किफायती दर पर स्वयं का पक्का आवास उपलब्ध कराया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन नगरीय निकायों के माध्यम से प्रदेष के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव के मार्गदर्षन में किया जा रहा है और पात्रतानुसार नागरिको को आवास योजना के तहत उपलब्ध करवाये जा रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ‘‘मोर मकान मोर आस ‘‘ के तहत आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रषासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के चतुर्थ तल सामान्य सभा कक्ष में मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदलसिवनी, कचना स्थल के 220 परिवारो को आवास आबंटन किया गया। आवासो का आबंटन समस्त हितग्राहियो, प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, प्रभारी सहायक अभियंता अमित बोस, उप अभियंता अंकिता अग्रवाल की उपस्थिति में लाॅटरी पद्धति से पूर्ण पारदर्षिता के साथ किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अंतर्गत कुल 11044 मकान स्वीकृत है। जिसमें से 8986 मकानो का आबंटन पूर्ण कर हितग्राहियो को हितग्राही अंशदान की राशि पूर्ण रूप से जमा करने उपरांत सर्वसुविधा युक्त मकान का पजेशन दिया जा रहा है। निर्माणकर्ता एजेंसियो को 02 वर्ष की अवधि तक निर्मित आवासो में आने वाले लिकेज, सिपेज, पेंटिग, प्लास्टर क्रैक एवं अन्य समस्याओं का सुधार करना होगा। हितग्राहियों को पजेशन देने के पूर्व हितग्राहियो द्वारा आबंटित आवास का संपूर्ण निरीक्षण किया जाता है तत्पश्चात मकान का पजेशन लिया जाता है।

kgnews

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती में 41 हजार में से 11,774 अभ्यर्थी सफल, अब सागर में होगी फिजिकल परीक्षा

अग्निवीर भर्ती में 41 हजार में से 11,774 अभ्यर्थी सफल, अब सागर में होगी फिजिकल परीक्षा

ग्वालियर  भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जून में आयोजित की गई लिखित परीक्षा…

16 minutes ago
भोपाल में इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ा क्रेज, रोजमर्रा के सफर के लिए EV बनी पहली पसंद, बिक्री में 72% उछाल

भोपाल में इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ा क्रेज, रोजमर्रा के सफर के लिए EV बनी पहली पसंद, बिक्री में 72% उछाल

 भोपाल  भोपाल शहर में लोग अब पेट्रोल-डीजल वाहनों की बजाय बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी)…

25 minutes ago
मध्य प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस अधिकारियों को बड़ी राहत, अगले आदेश तक पद से नहीं हटेंगे

मध्य प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस अधिकारियों को बड़ी राहत, अगले आदेश तक पद से नहीं हटेंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने कार्यवाहक पदों पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.…

36 minutes ago
लापता लड़कियों के मामलों पर हाई कोर्ट सख्त, पुलिस को लगाई फटकार; जांच के तरीके पर उठाए सवाल

लापता लड़कियों के मामलों पर हाई कोर्ट सख्त, पुलिस को लगाई फटकार; जांच के तरीके पर उठाए सवाल

ग्वालियर  मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने लापता युवती की तलाश में पुलिस की…

43 minutes ago
ट्विशा केस में जांच को झटका, गिरिबाला-समर्थ ने फिर वॉयस सैंपल देने से किया इनकार, आरोपियों की रिमांड बढ़ी

ट्विशा केस में जांच को झटका, गिरिबाला-समर्थ ने फिर वॉयस सैंपल देने से किया इनकार, आरोपियों की रिमांड बढ़ी

भोपाल  ट्विशा शर्मा की मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ…

43 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

11 hours ago