प्रदेश के सरकारी स्कूलों की नौवीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी, राज्य स्तर पर तैयार होंगे प्रश्नपत्र

भोपाल
प्रदेश के सरकारी स्कूलों की नौवीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी। नौवीं की परीक्षा पांच से 22 फरवरी तक सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होंगी। वहीं 11वीं की परीक्षा तीन से 22 फरवरी तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संचालित होंगी। विद्यार्थियों को समय से आधा घंटे पहले परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

डीपीआई ने प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद को दी गई है। इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र राज्य स्तर पर तैयार किए जाएंगे।
वहां से जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचेंगे।
शेष प्रश्न पत्र आवश्यकतानुसार माध्यमवार जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी अपने निर्देशन में प्राचार्य जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यम से विषय शिक्षक द्वारा तैयार कराए जाएंगे।
यह प्रश्नपत्र तैयार करने में ऐसे शिक्षकों को प्राथमिकता दी गई, जिन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है।
बता दें, कि दोनों कक्षाओं के करीब 18 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

जगदलपुर. बस्तर जिले में अब लोहे के केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर…

29 minutes ago
खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई

खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई

खंडवा  खंडवा में सोमवार को आमाखुजरी जंगल की करीब 200 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया…

35 minutes ago
CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ

CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया…

39 minutes ago
3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

भोपाल  जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे खिलौनों और रंग-बिरंगी किताबों में व्यस्त रहते हैं, उसी…

48 minutes ago
CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था…

55 minutes ago
CG : 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाया – कांग्रेस …

CG : 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाया – कांग्रेस …

रायपुर । 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई बेरोजगारी बढ़ाया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य…

1 hour ago