नर सेवा ही है नारायण सेवा : केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार

नर सेवा ही है नारायण सेवा : केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार

एनआईएमएचआर से देशभर के दिव्यांगजनों को होगा लाभ : राजस्व मंत्री वर्मा

एनआईएमएचआर दिव्यांगजन सशक्तिकरण में अनूठी पहल है : सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाह

सीहोर में 127 करोड़ का एनआईएमएचआर भवन लोकार्पित

भोपाल

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह तथा भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने सीहोर में 127 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) का लोकार्पण किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए देश के केंद्र मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान स्थापित किया गया है। सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ ही दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीहोर का यह संस्थान 127 करोड़ रुपये लागत के साथ 25 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्यांगजनों को न केवल सशक्त बनाने, बल्कि दिव्य कला मेलों के माध्यम से उनकी प्रतिभा के लिए मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने संस्थान को मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए शुभकामनाएं दीं। दिव्यांगजनों की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में सुनिश्चित हो सके इस दृष्टिकोण के साथ केन्द्र और राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि सीहोर जिले इस राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान की स्थापना से सिर्फ सीहोर सहित देशभर के दिव्यांगजनों को लाभ प्राप्त होगा। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को मुख्य धारा में लाने के लिए अनेकों योजनाए चलाई जा रही है, जो दिव्यांगजनों को सशक्त बना रही हैं।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान की स्थापना दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार की एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि संस्थान को पूरी तरह से दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल एवं सुलभ बनाया गया है। यह संस्थान दिव्यांगजनों के पुनर्वास के क्षेत्र निरंतर कार्य कर अनेक उपलब्धियां प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार व अन्य अतिथियों ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए।

कार्यक्रम में सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, डीपीडब्ल्यूडी के संयुक्त सचिव राजीव शर्मा, डीपीडब्ल्यूडी निदेशक विनीत सिंघल, कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, संस्थान के निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संस्थान के विद्यार्थीगण, शैक्षणिक स्टॉफ सहित नागरिक उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर  शक्ति भवन स्थित तरंग ओडिटोरियम शनिवार की शाम करीब सात बजे उस वक्त अफरा-तफरी…

18 minutes ago
सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की…

1 hour ago
नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल…

1 hour ago
CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

2 hours ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

3 hours ago