भोपाल में 38 हजार वरिष्ठ नागरिकों के बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड

भोपाल

 

70 साल एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम निरंतर जारी है। योजना के तहत भोपाल में अब तक 38 हजार वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं । ये कार्ड शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं एवं आयुष्मान भारत निरामयम योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में बनवाए जा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा निजी अस्पतालों में कार्ड बनाए जाने की सुविधा की जानकारी आयुष्मान योजना के पात्र हितग्राहियों को दिए जाने के निर्देश गए हैं।

ये कार्ड 70 साल एवं उससे अधिक उम्र के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक बनवा सकते हैं। योजना में गरीबी रेखा या आय संबंधी कोई भी सीमा निर्धारित नही की गई है। इस कार्ड से वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख रुपए तक का कैशलैस उपचार मिलेगा। जिनके आयुष्मान कार्ड पहले बन चुके हैं उन्हें पुनः पंजीकरण करवाना होगा । इससे उन्हें 5 लाख का अतिरिक्त टॉपअप मिलेगा , जो कि परिवार को मिले 5 लाख के इलाज के अतिरिक्त होगा । इस अतिरिक्त राशि का कैशलैस उपचार उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिल सकेगा।

जिले के सभी प्रमुख शासकीय और निजी अस्पताल इस योजना में संबद्ध किए गए हैं। भोपाल के 160 प्राइवेट अस्पतालों को योजना में शामिल किया गया है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, हमीदिया हॉस्पिटल, जयप्रकाश जिला चिकित्सालय, भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल ,सिविल अस्पताल बैरागढ़, सिविल अस्पताल डॉ कैलाशनाथ काटजू, सिविल अस्पताल बैरसिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर, मास्टर लालसिंह गैस राहत हॉस्पिटल,  इंदिरा गांधी गैस राहत चिकित्सालय  जवाहरलाल नेहरू गैस राहत हॉस्पिटल,  कमला नेहरू गैस राहत हॉस्पिटल शाकिर अली खान हॉस्पिटल  आयुष्मान योजना से सम्बद्ध हैं। इन सभी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 70 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक अपना कार्ड अस्पतालों में पदस्थ आयुष्मान मित्रों के माध्यम से आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाइल द्वारा आसानी से बनवा सकते हैं। कार्ड बनवाने में मात्र 5 से 10 मिनिट का समय लगता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

42 minutes ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

52 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

57 minutes ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

1 hour ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

1 hour ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

1 hour ago