अनूपपुर
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों की आंखों के परीक्षण हेतु नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें जिला चिकित्सालय से नेत्र विशेषज्ञ एवं उनकी टीम द्वारा वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण कर, उन्हें आईसाइड के विषय में आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में 72 वाहन चालकों द्वारा अपनी आंखों का चेकअप करवाया गया। जिसमें 5 वाहन चालकों की आंखों में आई साइड संबंधी दिक्कत होने पर उन्हें जिला अस्पताल इलाज हेतु बुलाया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर जैतहरी में यातायात प्रभारी ज्योति दुबे द्वारा ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों एवं उनके परिजनों को सड़क सुरक्षा के संबंध में बताया गया तथा उनसे यातायात नियमों के पालन की अपील की गई।
विगत दिवस सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बस स्टैंड अनूपपुर एवं कोतमा में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे ,इसके पालन में आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनूपपुर बस स्टैंड में बस ऑटो एवं हाथ ठेला के खड़े होने का स्थान निर्धारित किया गया तथा स्टॉप लाइन बनाकर बस ऑटो एवं हाथ ठेला वालों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि इस स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर। बेमेतरा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह…
दुर्ग। बीजेपी नेता के साथ दुर्व्यवहार मामले में जनपद CEO को सस्पेंड कर दिया गया…
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री…
रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…
सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में…
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया…