सागर
गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित शादी समारोह में फेरे के दौरान दूल्हे को अटैक आ गया और उसने दुल्हन की गोद में ही सिर रखकर दम तोड़ दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इधर घर में दूल्हा-दुल्हन का इंतजार कर रही मां को बेटे का शव मिला। शनिवार दोपहर को पैतृक गांव जैसीनगर में दूल्हे का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जैसीनगर निवासी 28 वर्षीय हर्षित चौबे की शादी श्रीराम नगर निवासी एक लड़की से थी। शादी समारोह का आयोजन तिली के मानसरोवर मैरिज गार्डन में था। रात में ही वरमाला की रस्म हुई। करीब दो घंटे तक फोटो सेशन चला।
पाव पखारने की रश्म के दौरान हार्ट अटैक
जयमाल के बाद मंडप पर फेरों के बाद अन्य रस्मे निभाई जा रही थी, तभी शनिवार सुबह करीब छह बजे पाव पखारने की रस्म के दौरान अचानक हर्षित के सीने में दर्द हुआ और वह बाजू में बैठी दुल्हन के गोद में ही सिर रखकर कर अचेत हो गया। दूल्हे को मंडप में मौजूद लोग उसे तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले कर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौत के कुछ देर पहले ही हर्षित ने बेचैनी होने की बात कही थी लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि कुछ देर बाद ऐसा अनहोनी हो जाएगी।
मेडिकल स्टोर चलाता था हर्षित
हर्षित का परिवार जैसीनगर का है। कुछ समय से वह सागर के परकोटा में निवासरत थे। हर्षित गोपालगंज में मेडिकल स्टोर चलाता था। मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। शनिवार दोपहर जैसीनगर में हर्षित का शव पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में जिसने भी यह नजारा देखा उसकी आंखें आंसुओं से भर गई।
उमरिया (अमित दत्ता) जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अलौकिक जगत में संतों की वाणी…
द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी रायपुर छत्तीसगढ़…
भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…
भोपाल में गूंजेगी एशिया की पतवार 2027 एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी को लेकर मंत्री…
धार सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…