भोपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए मिशन मोड पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम जिला आगर-मालवा में जिले के प्रभारी एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिला, गरीब, युवा एवं किसान का जीवन बेहतर बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
मंत्री श्री चौहान ने बताया कि आगर-मालवा जिले के 45 हजार हितग्राहियो को अपनी भूमि का अधिकार पत्र मिला है। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत सम्पत्ति कार्ड का ई-वितरण किया है।
इस अवसर पर विधायक आगर श्री मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, लाभार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…