रायसेन
इंदौर से प्रयागराज जा रही यात्री बस ने बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर सड़क पर बैठी 18 गायों को कुचल दिया। इस हादसे में 13 गायों की मौत हो गई और 5 गायें घायल हैं। बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अन्नपूर्णा ट्रैवल्स रीवा की यात्री बस (क्रमांक एमपी 41 जेडएफ 9068) इंदौर से 52 तीर्थयात्रियों और 4 स्टाफ को लेकर प्रयागराज जा रही थी। शनिवार की रात करीब 1 बजे ग्राम सिरवास के पास बस ने सड़क पर बैठी गायों को कुचल दिया।
बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ। घटना के बाद बस मौके से फरार हो गई, जिसे सूचना मिलने पर देवरी पुलिस ने पकड़ा। हादसे से बस में सवार यात्री घबरा गए थे, उन्हें सुबह रूटीन बस से जबलपुर भेजा गया, जहां से दूसरी बस का इंतजाम कर उन्हें प्रयागराज रवाना किया गया।
घायल गायों के इलाज की व्यवस्था कराई
सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रमोद कुमार उइके मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गायों के इलाज की व्यवस्था कराई। देवरी थाना प्रभारी जयदीप भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बस को जब्त कर लिया गया है।
बस पलटने का खतरा था
बस ड्राइवर वेदप्रकाश ने पूछताछ में बताया कि उसने गायों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बस पलटने का खतरा था, इसलिए गायों को बचाने में असफल रहा।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…