रायपुर। रायपुर में स्कूल जा रहे छात्र की हत्या कर दी गई है। गुढ़ियारी इलाके का पूरा मामला है। आरोपी नाबालिग है, उम्र 15 बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक छात्र स्कूल जाने के लिए निकला था। इस दौरान उन पर हमला हुआ है। घायल हालत में मेकाहारा लाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रायपुर पुलिस का बयान – थाना गुढ़ियारी के प्रेमनगर अंतर्गत दो आपस के पूर्व के दोस्तों के बीच बाल कटिंग स्टाइल को लेकर पिछले एक सप्ताह से कॉमेंट होता था उसी बात को लेकर आज स्कूल जाते समय छात्र(नाबालिग) ने अपने नाबालिग दोस्त को लोहे के राड नुमा नुकीले हथियार से उसकी छाती पर वार कर चोट पहुंचाया जिससे नाबालिग बच्चे की हॉस्पिटल में मौत हो गई जिसमें विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ़्तार कर लिया गया है एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *