बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के हुए 10 वर्ष पूर्ण, 22 जनवरी से 8 मार्च तक पूरे प्रदेश में होगी विभिन्न गतिविधियाँ

भोपाल
"बेटे बचाओ-बेटी पढ़ाओ" पहल बेटियों के उत्थान में मील का पत्थर साबित हुई है। बुधवार 22 जनवरी 2025 को इस पहल के 10 वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रात: 1:30 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की सशक्त वाहिनी पर एक फिल्म का भी प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के राज्य, जिला एवं ब्लाक स्तर पर सभी अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

प्रदेश में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं की दसवीं वर्षगांठ पर 22 जनवरी से 8 मार्च 2025 तक सभी जिलों में विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पहले सप्ताह में 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता, सैनिटरी पैड का वितरण, स्कूलों और कॉलेजों में सेनिटरी पैड मशीन की स्थापना, जेंडर सेन्सिटाइजेशन, गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम पर आम नागरिकों को जागरूक किया जायेगा। दूसरे सप्ताह में वन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से वृक्षारोपण, महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक और साइकिल रैली आदि का आयोजन होगा। तीसरे सप्ताह में स्कूल में बालिकाओं को प्रवेश दिलाने के लिए नामांकन अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा आकांक्षी जिलों में सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना के तहत किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान एवं नामांकन अभियान का आयोजन होगा। इसी प्रकार चौथे, पाँचवे और छठे सप्ताह में शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय कर महिला हेल्पलाइन-181 और चाइल्ड हेल्पालाइन 1098 का प्रचार एवं जागरूकता, जिला अधिकारियों, केन्द्रीय कार्यालयों एवं महिला थानों पर बालिकाओं का भ्रमण तथा महिलाओं पर केन्द्रित कानून और भारतीय न्याय संहिता में महिला केन्द्रित प्रावधानों पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। साथ ही जिला स्तर पर 2023-24 के मेरिट सूची में प्रथम से दसवें स्थान तक प्राप्त करने वाली छात्राओं का सम्मान किया जायेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

1 hour ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

1 hour ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

2 hours ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

2 hours ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

3 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

3 hours ago