पूर्व सांसद मधुसूदन ने फीता काटकर किया नवनिर्मित महिला सामुदायिक भवन का उद्घाटन

राजनांदगॉव | डॉ0 रमन सिंह, अध्यक्ष छ.ग. विधानसभा एवं विधायक राजनांदगॉव ने विधायक निधि से शहर के वार्ड नं.02 नवागॉव अंतर्गत महिला सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की थी। यह निर्माण कार्य वार्ड नं.02 नवागॉव क्षेत्र अंतर्गत अवंतिनबाई चौक स्थित मैदान में स्थानीय नागरिकों एवं वार्डवासियों की मांग पर पूर्व सासंद मधुसूदन यादव के प्रयास से स्वीकृत किया गया था। उक्त निर्माण कार्य का उद्घाटन प्रदेेश भाजपा उपाध्यक्ष मधु ने वार्डवासियों एवं स्थानीय महिला मंडली की उपस्थिति में नवनिर्मित भवन का फीता काटकर सम्पन्न किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-01-21-at-3.49.59-PM.jpeg

उल्लेखनीय है कि वार्ड की महिलाओं की इस प्रमुख मांग से डॉ0 रमन सिंह, अध्यक्ष छ.ग. विधान सभा एवं विधायक राजनांदगॉव को अवगत कराते हुए पूर्व सांसद ने तत्संबंध में राशि स्वीकृति हेतु आग्रह किया था, जिसपर मंजूरी देते हुए डॉ. रमन सिंह ने विधायक निधि मद से 5 लाख रू. की राशि तत्काल स्वीकृत करते हुए शीघ्र निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिये थे। इस  निर्माण कार्य के लोकार्पण के दौरान पूर्व सांसद के साथ वार्ड की महिला सदस्यगण सरिता यादव, अंजू क्षत्री, पूर्णिमा यादव, उषा वर्मा, गोदावरी साहू, कांति ध्रुव, कुन्ती यादव, यशोदा वर्मा, गीता जैन, संजू साहू, अनीता एवं अन्य साथीयों सहित भाजपा नेतागण एवं वार्डवासीगण किसुन यदु, सावन वर्मा, मनीष जैन, संजय देवांगन, अफजल खान, भीषम देवांगन, राहुल चौबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में वार्डवासियों एवं महिला मंडल सदस्यों ने महिला साुमदायिक भवन की सौगात देने वाले अपने विधायक डॉ0 रमन सिंह एवं पूर्व सांसद मधुसूदन को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कृतज्ञता प्रकट की। लोकार्पण के उपरान्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने वार्डवासियों के साथ नवनिर्मित भवन के आसपास के खुले मैदानी क्षेत्र का निरीक्षण करके नवनिर्मित भवन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने वार्ड के नागरिकों से जनसंपर्क करके उनकी समस्याओं का यथोचित निदान भी किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *