छत्तीसगढ़

CG : बीरगांव नगर निगम को छोडकर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

रायपुर । राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 की घोषणा कर दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने आम निर्वाचन  के संबंध में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 की घोषणा करने के तत्काल बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता बीरगांव नगर निगम को छोडकर पूरे जिले में लागू होगी। कलेक्टर डॉ सिंह ने बताया कि आम निर्वाचन की अधिसूचना 20 जनवरी को जारी की कर दी गई है। नगरीय निकाय निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी 22 से 28 जनवरी तक अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा करा सकेंगे। वहीं 25 व 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएगें। नगरीय निकाय क्षेत्र के निर्वाचन लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।  जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएगें। प्रथम चरण में आंरग और अभनपुर द्वितीय चरण में तिल्दा और धरसींवा में चुनाव होगा। दोनों चरणों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 27 जनवरी से 3 फरवरी तक नामांकन जमा कर सकेगें। वहीं प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी तथा द्वितीय चरण 20 फरवरी को होगा। प्रथम चरण की मतगणना 18 तथा द्वितीय चरण की मतगणना 21 फरवरी को होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के मद्देनजर रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अपर कलेक्टर अभिलाषा पैकरा व मनीष मिश्रा, नवीन कुमार ठाकुर, पंजीयक आस्था राजपूत, संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार केसरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी नंदकुमार चौबे की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अफिसर के रूप में सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप की डयूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय रायपुर निर्वाचन क्षेत्र में 1095 मतदान केन्द्र बनाए गए है, इसी तरह नगरीय निकाय रायपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 79 हैं। इनमें 5 लाख 15 हजार 301 पुरूष, 5 लाख 20 हजार 524 महिला एवं 254 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

3 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

3 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

3 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

4 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

4 hours ago